ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में बिहार के मुंगेर से सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार का निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 5:30 हुआ। हादसे के वक्त आशुतोष अपनी टोयोटा कार से एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसे इलाज के लिए तुरंत जेपी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि आशुतोष नोएडा में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।