अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव और बर्न सर्जरी विभाग द्वारा एस्थेटिक सर्जरी अपडेट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन एस्थेटिक सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और तकनीकों पर केंद्रित होगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ शामिल होकर फेस, ब्रेस्ट, बॉडी से जुड़ी सर्जरी के व्यावहारिक और प्रमाण-आधारित तरीकों पर चर्चा करेंगे।
साथ ही नई उभरती तकनीकों और बदलते चिकित्सा मानकों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। विभाग ने एस्थेटिक सर्जरी को प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है। जिससे प्लास्टिक सर्जरी के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का अनुभव मिल सकेगा। इसका उद्देश्य उन्हें सुरक्षित, नैतिक और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है।