फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बस यात्रियों को अब नहीं सताएगी गर्मी, 40 रूटों पर चलेगी वातानूकुलित डेस्टिनेशन बसें

Tue, 23 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीटीसी ने शुरू की 20 और नॉन स्टाप डेस्टिनेशन बसें 
डीटीसी ने शुरू की 20 और नॉन स्टॉप डेस्टिनेशन बसें
- पहले से 20 बसें चल रही है अब 40 रूटों पर चलेगी वातानूकुलित डेस्टिनेशन बसें       
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 22 मई
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर सोमवार से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने 20 और वातानूकुलित डेस्टिनेशन बसें शुरू की है। दिल्ली में इससे पहले 20 रूट पर यह बसें चल रही थी। अब कुल 40 रूटों पर नॉन स्टाफ डेस्टिनेशन बसें मिलेगी।
विज्ञापन


यह बसें ऑफिस टाइम को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। सुबह एक प्वाइंट से शुरू होगी और दूसरे प्वाइंट पर खत्म होगी। शाम को फिर वहीं से चलेगी जहां सुबह उसकी सेवाएं खत्म हुई थी।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने के लिए डीटीसी को 40 रूटों पर यह नॉन स्टाफ डेस्टिनेशन बसें चलाने के लिए कहा था। डीटीसी ने पहले 20 रूटों पर बसे चलाई थी अब सोमवार से 20 और रूटों पर बसें चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे जाएंगे ऑफिस उसी से आ सकेंगे वापस

- फोटो : अमर उजाला
इन बसों से लोग सुबह ऑफिस जाएंगे और शाम को वहीं से उसी बस से वापस भी आ सकेंगे। यह बीच में कही सवारी नहीं चढ़ाएंगे। डीटीसी के मुताबिक नए 20 रूटों पर बसें सुबह 8 बजे से लेकर 8:45 बजे के बीच मिलेगी। यह बसें भीड़ भाड़ वाले इलाकों से चलेगी।

इसमें द्वारका के अलग-अलग सेक्टर से जनकपुरी के अलग-अलग ब्लॉक से रोहिणी, अवंतिका और पटपडग़ंज (पूर्वी दिल्ली) से चलेगी। नई दिल्ली में अलग-अलग इलाकों जैसे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, शिवाजी स्टेडियम, कृषि भवन, नेहरू प्लेस, केंद्रीय सचिवालय में खत्म होगी। शाम को 5:55 बजे वहीं से चलेगी जहां सुबह खत्म हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें