फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की सस्ती एसी बसें चलेंगी 13 फरवरी से

Tue, 10 Feb 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को सस्ते किराए में रोडवेज की एसी बसों की सुविधा शुक्रवार से मिलने लगेगी। सीएम की प्राथमिकता वाली जनरथ बस सेवा में मोबाइल चार्जिंग और इंटरनेट की सुविधा के साथ ही पानी की फ्री बोतल मिलेगी। सोमवार को निगम ने आठ रूट और किराया निर्धारित कर दिया। बसों में टिकट की बुकिंग आनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन


निगम ने गरीब रथ ट्रेन की तर्ज पर जनरथ बस सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए 10 बस जयपुर से तैयार होकर आ गई हैं। आरएम ने सोमवार को बसों के रूट और किराया घोषित कर दिया।

जनरथ बस सेवा जल्द ही प्रदेश के सभी जनपदों में मिलने लगेगी। आरएम पीके बोस ने बताया कि किराया साधारण बसों के किराए से डेढ़ गुना है।

गाजियाबाद से जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, आगरा, अलीगढ़, इटावा और कानपुर रूट पर मिलेगी। जनरथ से लखनऊ का किराया 685 और देहरादून का 285 रुपये है।

होली पर घर तक पहंुचाएंगा रोडवेज
होली पर ट्रेनों में सीट न मिलने से यात्रियों को घर पहुंचने की चिंता सताने लगी है। ऐसे में रोडवेज ने 15 दिन बसों का विशेष संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गांव-देहात और कई नए रूट्स पर भी संचालन होगा। ऑन डिमांड बसों के संचालन के साथ ही अस्थायी डिपो बनेगा। उधर, रेलवे ने 16 फरवरी से विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि सभी चालकों-परिचालकों के अवकाश एक से 15 मार्च तक रोक दिए गए हैं। लखनऊ, कानपुर, एटा, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, मैनपुरी और मथुरा-आगरा का अतिरिक्त रूट तैयार किया जाएगा।

वाहनों की चेकिंग करेंगे डॉक्टर साहब
परिवहन विभाग के निवेदन पर वाहनों की चेकिंग अब डॉक्टर साहब भी किया करेंगे। बदलती जीवनशैली में बढ़ते हृदय रोगियों और ब्लड प्रेशर पेसेंट की संख्या को देखते हुए फर्स्ट-एड बॉक्स में बदलाव किया जा रहा है।

अब इसमें हृदयाघात के समय दी जाने वाली दवाइयों को भी शामिल किया जाएगा। ऐसे में फर्स्ट-एड बॉक्स की जांच साल में एक बार चिकित्सकों द्वारा कराई जाएगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट मे सफर करने वालों को हृदयाघात होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके चलते परिवहन विभाग ने सभी वाहनों में फर्स्ट-एड बॉक्स अनिवार्य करने के साथ ही उसमें दवाई भी बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें