फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में गांधी जयंती पर एबीवीपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस में सभी स्कूल यूनिट और एबीवीपी-नेतृत्व वाले छात्रावासों ने भाग लिया। छात्रों ने परिसर में साफ-सफाई की और पौधे लगाए। इस अवसर पर एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष मयंक पंचाल ने कहा कि जेएनयू को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में यह एक छोटा सा प्रयास है। वहीं, सचिव प्रवीण पीयूष ने कहा कि जेएनयू के छात्र सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें