फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद मार्ग के साइनबोर्ड से तोड़फोड़ के मामले में एबीवीपी सचिव ने पुलिस से लगाई गुहार 

Tue, 22 Sep 2020 05:15 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में स्वामी विवेकानंद मार्ग के साइनबोर्ड से तोड़फोड़ करने के मामले में एबीवीपी सचिव ने शिकायत दर्ज करा कर पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन

 


पुलिस ने मामले में कहा है कि उन्हें शिकायत मिली है और वो मामले में जांच कर रहे हैं। 

एबीवीपी ने साइनबोर्ड तोड़ने को एक पूर्वनियोजित हमला बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र नेताओं ने खुलेआम साइनबोर्ड हटाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि हम जेएयू कैंपस में राष्ट्रीय महत्व के प्रतीकों पर लगातार हमले देख रहे हैं। यह भी इसी तरह का हमला है, लगता है दोषियों को कानून और व्यवस्था के प्रति कोई सम्मान नहीं है। 

एबीवीपी ने कहा कि यह सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम, 2007 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि दोषियों की पहचान करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ताकि परिसर में शांति और सौहार्द सुनिश्चित  हो सके। 
विज्ञापन


जेएनयूएसयू के उपाध्यक्ष ने कहा कि एबीवीपी असल मुद्दों से ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जेएनयूएसयू प्रशासन से मांग कर रहा है कि छात्रों को व्यवस्थित तरीके से कैंपस में वापस बुलाएं और आगामी सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाए। मगर एबीवीपी असल मुद्दे से ध्यान हटाकर, प्रशासन को बचाने की कोशिश कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें