फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट! बैंकों में 6 दिन नहीं हो पाएगा मनी ट्रांसफर, 2 हजार करोड़ का लेन-देन हो सकता है बाधित

Sat, 01 Sep 2018 07:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बैंकों का कामकाज मंगलवार से 6 दिन तक प्रभावित रहेगा। एक खाते से दूसरे खाते में फंड ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के चलते लोगों को यह परेशानी होगी। हालांकि बैंकों में अन्य कार्य सुचारु रहेंगे। फंड ट्रांसफर न होने के चलते गुरुग्राम में 6 दिन में बैंकों में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित होगा।

विज्ञापन


मंगलवार 3 सितंबर को बैंकों में जन्माष्टमी की छुट्टी हैं। बुधवार 4 सितंबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर से 6 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान सभी बैंक में काम तो होगा, लेकिन एक खाते से दूसरे खाते में आरटीजीएस, एनईएफटी व आईएमपीएस से फंड ट्रांसफर बाधित रहेंगे। 7 सितंबर को दूसरे शनिवार तथा 8 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। हालांकि बैंकों में रुपये जमा कराने तथा निकालने का कार्य सुचारु रहेगा।

बैंक एसोसिएशन के प्रधान नरेश बागड़ी ने बताया कि इन दिनों में चेक के जरिये रुपये दूसरे खाते में जमा कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि आरबीआई से ही चेक क्लीयरेंस की परमिशन दी जाती है, लेकिन इसके लिए पूरी व्यवस्था अलग होने के कारण इस पर कोई असर नहीं होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा ऐप के जरिए रुपये ट्रांसफर करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। केवल आरटीजीएस, एनईएफटी व आईएमपीएस पर ही इसका प्रभाव पड़ेगा। गुरुग्राम में विभिन्न बैंकों की 500 से अधिक शाखाओं में रोज करीब 1 हजार करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन बैंक से होती है। इसमें से रोज करीब 350 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन आरटीजीएस, आईएमपीएस व एनईएफटी से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें