फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान में बरामद हुए 18 बच्चे, तलाश में लगी थी 9 टीमें

Wed, 27 Jun 2018 05:50 PM IST
ब्यूर,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश पर पूरे राज्य में लापता बच्चों की तलाश के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन मुस्कान के तहत नोएडा पुलिस ने नौ दिन में ही 18 गुमशुदा बच्चों को बरामद कर लिया है। इनमें 12 लड़कियां और छह लड़के हैं। जिला पुलिस के रिकॉर्ड में कुल 135 बच्चे लापता हैं। डीजीपी के आदेश पर 18 जून को पूरे राज्य में एक माह के ऑपरेशन मुस्कान की शुरूआत की गई थी। 

विज्ञापन


इस अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में लापता बच्चों की तलाश के लिए नौ टीमें गठित की गईं हैं। प्रत्येक टीम में एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही शामिल हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी के अनुसार जिले में गठित नौ टीमें विभिन्न जिलों में जाकर लापता बच्चों की तलाश कर रही हैं।

टीमों को किन-किन जिलों में कब जाना है, इसके लिए कई चरण बनाए गए हैं। फिलहला टीमें गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, वाराणसी व इलाहाबाद समेत कुछ जिलों में जा चुकी है। अगले चरण में ये टीमें आसपास के राज्यों में भी जाएंगी।
विज्ञापन


ऑपरेशन मुस्कान के लिए गठित टीमें दूसरे जिलों में जाकर स्थानीय पुलिस की मदद से वहां के अनाथ आश्रमों, धार्मिक स्थलों, बस व रेलवे स्टेशनों जैसी जगहों पर रह रहे बच्चों का सत्यापन कर रही है। इसके लिए चाइल्ड वेलफेयर कमिटी और रेलवे सुरक्षा बल का भी सहयोग लिया जा रहा है।

अभियान में बरामद बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरा सत्यापन करने के बाद उनके माता-पिता अथवा अभिभावकों को सौंपा जा रहा है। इस दौरान अन्य जिलों व राज्यों से बरामद होने वाले बच्चों की सूचना भी टीमें संबंधित थानों को दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें