आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक को लेकर भी उन्होंने बात की। उन्होंने बताया कि यह बैठक किसी न्यूट्रल जगह पर आयोजित की जाएगी। अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अतिरिक्त कोई भी बात स्वीकार्य नहीं होगी। उनकी पार्टी अपनी मुख्य मांग पर अडिग है।
यह विरोध देश के युवाओं का है: दीपके
यह विरोध देश के युवाओं का है और यह किसी सोनम वांगचुक या दीपके तक सीमित नहीं है। यह विरोध देश के युवाओं का है, विपक्षी दलों का नहीं। अगर सरकार विरोध का समाधान चाहती है, तो यह केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। मुझे लगता है कि सरकार ने सोनम वांगचुक को हिरासत में रखा था। जेपी नड्डा उनसे मिल सकते थे, लेकिन कोई भी विपक्षी सांसद उनसे नहीं मिल सका। यहां तक कि हम भी उनसे नहीं मिल सके। मुझे बहुत खुशी है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।'
दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। यह आदेश सभी रैंक के अधिकारियों के लिए जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी आदेश में लिखा है कि मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक कोई भी सामान्य छुट्टी आदि नहीं दी जाएगी।