फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था कुंज घटना : तीनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान आसिफ, हेमंत और मुकेश के रूप में हुई है। तीनों को बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लड़की सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। आरोप है कि वहां तीनों आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। इसके बाद लड़की को पार्क के सुनसान हिस्से में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी आसिफ को मंगलवार तड़के अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस रोड के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें