फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती महाराज का जन्मदिन मनाने के लिए की गई थी आरती

Mon, 25 May 2020 12:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • रविवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
  • पुलिस का दावा, वायरल वीडियो पुराने हैं
विज्ञापन
dati maharaj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दाती महाराज पर दर्ज मुकदमे के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार को दाती महाराज का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर शनि धाम में पूजा-अर्चना और आरती उतारी गई। केक भी काटा गया, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में से कुछ ही सही है, बाकी काफी पुराने हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, रविवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, असोला स्थित शनि धाम मंदिर में पूजा-आरती का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वह काफी पुराने हैं। बताया जा रहा है कि वह महाराष्ट्र में स्थित एक मंदिर के हैं। सोशल मीडिया पर शनि धाम के वायरल हुए दो से तीन फोटो ही सही हैं। पुलिस पूछताछ में ये स्पष्ट हो चुका है कि शनि धाम मंदिर में पूजा की गई थी। हालांकि, केक काटने के दौरान ज्यादातर लोग दाती महाराज के परिवार के सदस्य थे।

गौरतलब है कि शनि धाम में दाती महाराज द्वारा पूजा करने का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आरोप है कि दाती महाराज व उनके आसपास जो भी लोग हैं वह बिना मास्क के थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। इसलिए शनिवार को दाती महाराज के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट व महामारी एक्ट के तहत मामला मैदानगढ़ी थाने में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें