दिल्ली के बेगमपुर इलाके में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया। गौरतलब है कि बेगमपुर के जंगल से एक शव मिला है जिसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धीरेंद्र का बताया जा रहा है।
बता दें कि धीरेंद्र आम आदमी पार्टी के पुर्वांचल शाखा का जिला अध्यक्ष था। इसकी जानकारी खुद आप नेता दीलिप पांडे ने ट्वीट कर दी।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि आज हम सब के लिए और मानवता के लिए एक दुखदायी दिन है। हमारे एक महान वॉलेंटियर और आप के पूर्वांचल शाखा के अध्यक्ष धीरेंद्र की बीती रात किसी ने नृशंस हत्या कर दी।
Sad day for all of us, for humanity. One of our grt Vols, AAP Purvanchal Wing Dist. President Dhirendra murdered brutally last night. RIP.— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) December 28, 2015
इसलिए हुई हत्या!
गौरतलब है कि धीरेंद्र बिहार का रहने वाला था। बीती रात उसकी बहुत बुरी तरह से हत्या कर किसी ने उसे बेगमपुर के जंगलों में फेंक दिया था। आज सुबह ही उसकी लाश बरामद हुई है।
दीलिप पांडे ने ये भी कहा कि आप को उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी और हत्यारों को पकड़ेगी। भगवान उसके परिवार को हिम्मद दें।
AAP expect quick action from .@DelhiPolice to nab the murderers. God gives strength to his family. RIP— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) December 28, 2015
वहीं केजरीवाल ने दीलिप पांडे के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। केजरीवाल ने दोपहर 12:30 बजे तक घटनास्थल पहुंचने की बात भी कही।
V sad to hear this. I will reach there at 12.30 pm https://t.co/bHc4n7Id3P— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 28, 2015
गला रेतकर की हत्या!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वो इस मामले की अवैध संबंधों के नजरिए से भी जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि इसी वजह से उसकी हत्या हुई है।
पुलिस के मुताबिक धीरेंद्र की लाश का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। वहीं उसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं और जानवरों ने भी उसके शव को खाया है।
जानकारी के अनुसार उसका प्राइवेट पार्ट भी क्षत-विक्षत मिला है जिसे पुलिस कह रही है कि जानवरों ने ही खाया है। पुलिस अभी मौके पर छानबीन कर रही है और ज्यादा जानकारी बाद में ही दे पाएगी।