गाजियाबाद में आप की महिला कार्यकर्ता कविता वर्मा ने पार्टी के ही एक कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए आप छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली।
उनके साथ करीब 15 कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की। कविता वर्मा का आरोप है कि जनवरी माह से एक पार्टी कार्यकर्ता उन्हें एसएमएस भेजकर परेशान कर रहा था।
इस मामले में जब आप के बड़े नेताओं से शिकायत की गई तो उन्होंने चुनाव तक शांत रहने की नसीहत दे डाली और दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आप छोड़ दी।
उनका कहना है कि आप महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा नहीं है। वह इस मामले में थाना कवि नगर में आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराएंगी।