आम पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें आठ राज्यों की 56 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।
इससे पहले आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि पार्टी लोकसभा के लिए अपनी पांचवी लिस्ट आज जारी करेगी। सिसोदिया ने बताया कि पांचवीं लिस्ट में 60 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।
AAP की चौथी लिस्ट, 61 उम्मीदवारों के नाम
इससे पहले सोमवार को पार्टी ने 61 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में खोजी पत्रकार आशीष खेतान को नई दिल्ली से तो स्टैंडअप कॉमेडियन भगवंत मान को पंजाब के संगरूर से टिकट दिया गया था।
पार्टी की ओर से जारी अब 4 लिस्ट में 131 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।