फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बत्ती गुल! आप के दो विधायकों ने विधानसभा में दिया नोटिस, बढ़ती बिजली कटौती पर चर्चा की करेंगे मांग

Tue, 01 Apr 2025 11:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी विधानसभा में इस मुद्दे को रखेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को मालूम होना चाहिए की दिल्ली देश की राजधानी है। यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है तो यह कोई अनूठा काम नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : DELHI ASSEMBLY
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रोज लग रहे पावर कट को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा सरकार को घेर रही है। अब आम आदमी पार्टी विधानसभा में भाजपा को घेरने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में बढ़ती हुई बिजली कटौती पर आम आदमी पार्टी के दो विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार ने विधानसभा में नोटिस दिया है। आज 'आप' का विधायक दल इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगा।

विज्ञापन




दिल्ली में भाजपा सरकार आते ही लगने लगे लंबे पावर कट : आतिशी
एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा को सरकार नहीं चलाने आती है। उनकी सरकार आते ही दिल्ली में घंटों बिजली जाने लगी है। ऐसा पहले 10 साल पहले हुआ करता था। उन्होंने कहा कि आप सरकार में दिल्ली की बिजली व्यवस्था बेहतर थी।

उन्होंने कहा कि लोगों को फिर से इनवर्टर लगाने पड़ सकते हैं। दिल्ली में 10 साल पहले तक हर घर में इनवर्टर हुआ करते थे। इससे पहले 2014 की गर्मियों में आखिरी बार दिल्लीवालों ने 6 से 8 घंटे तक बिजली गायब देखी थी। दिल्ली में फरवरी 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनकर दिल्ली में पावर सप्लाई को बेहतर बनाया। दिल्ली देश का इकलौता राज्य बन गया जो बिना पावर कट के 24 घंटे बिजली देता रहा है।
विज्ञापन


आगे कहा कि यह केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे हैं। तीन फरवरी 2025 को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में पेश नाटा बताता है कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियां हैं, जो 24 घंटे बिजली देती हैं।

इन क्षेत्रों में लग रहे हैं पावर कट
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। उसकी शिकायत के अनुसार यूनिवर्सिटी में 5 घंटे, किराड़ी में 3 घंटे, रोहिणी सेक्टर 22 में 6-8 घंटे, तिलक नगर में 8 घंटे, बुराड़ी में 4 घंटे, जगतपुर गांव में 8 घंटे, राजपुर खुर्द में 7 घंटे, करावल नगर में 2 घंटे का पावर कट हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें