आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की नेता अंजलि दमानिया ने पीएसी से निकाले गए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद केजरीवाल खेमे की मानी जाने वाली दमानिया ने शनिवार को दावा किया कि प्रशांत चाहते थे कि पार्टी दिल्ली चुनाव में हार जाए।
यही नहीं, चुनाव से पहले जब पार्टी को चंदे की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब भी प्रशांत ने दान दाताओं को हतोत्साहित किया। दमानिया के मुताबिक, ‘27 जनवरी को मैं प्रशांत भूषण से उनके दफ्तर में मिली थी। मैं तब हैरान रह गई, जब उन्होंने पार्टी के दिल्ली चुनाव में हार जाने की अपनी इच्छा बताई। मैं इससे परेशान हो गई, मैंने तुरंत अपना बैग उठाया और वहां से चली गई।’