फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की 'परेशानी' को सरकार में शामिल करना चाहती है AAP

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) संजीव चतुर्वेदी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम दिल्ली सरकार में लाना चाहती है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैं चाहता हूं कि वह यहां भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में आएं। अगर वह आना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर उनके आने से एसीबी 100 गुना मजबूत होगा।

सूत्र बताते हैं कि संजीव चतुर्वेदी को दिल्ली सरकार में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केजरीवाल भी इस तरफ इशारा कर चुके हैं। संजीव चतुर्वेदी को एम्स के सीवीओ पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने उनका खुलकर समर्थन किया था।
विज्ञापन

आधे बिजली बिल का तोहफा आज संभव

दिल्ली सरकार सोमवार को जनता के लिए बिजली के दाम आधे करने का तोहफा दे सकती है। शपथ वाले दिन स्थगित कैबिनेट की पहली बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में सोमवार को होने की संभावना है।

सूत्र बताते हैं विस सत्र की तारीख तय करने के साथ बिजली के दाम में 0-400 यूनिट तक घरेलू बिजली इस्तेमाल करने वालों की दर आधे करने का प्रस्ताव है।

जहां पूरा देश भारत-पाक क्रिकेट मैच के रोमांच में डूबा था, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विकास की रणनीति बनाने में जुटे हे।

कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट में अरविंद केजरीवाल के पास सुबह से ही विधायकों और नेताओं की आवाजाही रही। हालांकि, मुख्यमंत्री ने समय निकालकर मैच की झलकियां देखीं।
विज्ञापन

‘पूरे होंगे वादे’

अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए सुबह आठ बजे आप विधायक राखी बिड़लान आईं। वह आधा घंटा वहां रहीं। इसके बाद साढ़े 11 बजे आप नेता आशीष खेतान कौशांबी आए।

करीब तीन घंटे तक आशीष खेतान अरविंद के बीच दिल्ली से किए गए वादों को पूरा करने की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। हालांकि इस दौरान अरविंद मैच की अपडेट लेते रहे।

आशीष खेतान ने बताया कि दिल्ली से किया गया बिजली और पानी का वादा पूरा होगा। दिल्ली में मांग से ज्यादा बिजली की आपूर्ति है। लिहाजा कोई दिक्कत नहीं होगी।

वहीं दिग्विजय सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी के संघ के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान से जुड़े होने की टिप्पणी पर आशीष चुप रहे। उन्होंने कहा कि इस बात पर कुछ भी कहना दिग्विजय सिंह के बयान को महत्व देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें