फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप 16 को मनाएगी धोखा दिवस, सड़क पर उतरेगी पार्टी

Thu, 14 Nov 2019 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के मामले में भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ पार्टी 16 नवंबर को सड़क पर उतरेगी।

विज्ञापन


इस दिन को आप ने धोखा दिवस के तौर पर मनाने का एलान किया है। आप की चेतावनी है कि अगर जल्द केंद्र सरकार ने लोगों को मालिकाना हक नहीं दिया तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होगा।

प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 16 नंवबर को दिल्ली की सभी विधान सभाओं में जाकर भाजपा के खिलाफ धोखा नहीं, रजिस्ट्री दो का नारा बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों को बताया जाएगा कि किस तरीके से भाजपा इस मसले पर झूठ बोल रही है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, पार्षद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभाओं में मौजूद रहेंगे।

गोपाल राय के मुताबिक आप की तरफ से आनलाइन रजिस्ट्रेशन के धोखे का पर्दाफाश होने के बाद केंद्र सरकार सकते में है। आनन फानन में दिल्ली के उप राज्यपाल की ओर से डीडीए अधिकारियों की बैठक बुलाकर इस पर परदा डालने की कोशिश की गई। गोपाल राय ने बताया कि पहले कांग्रेस ने भी यही किया था लेकिन इस बार आप किसी के धोखे में दिल्ली वालों को नहीं आने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें