फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगी आप, रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Sat, 07 Dec 2019 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : हिमांशु सोनी
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनसीआर) लागू करने के केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सड़क पर उतरने जा रही है। रविवार सुबह 11 बजे पार्टी जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


आप का आरोप है कि एनआरसी लागू कर भाजपा पूरे देश से पूर्वांचल के लोगों को भगाना चाहती है। पार्टी ने इसका हर स्तर पर विरोध करने की चेतावनी दी है। आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को मडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों से पूर्वांचल के लोगों को भगाया जा रहा है।

मुंबई में पूर्वांचली भाइयो के साथ महाराष्ट्र चुनाव से पहले मारपीट की घटनाएं हुई थी। गुजरात में भी इसी तरह की हरकत को दुहराया गया। आसाम में एनआरसी लागू कर बड़ी संख्या में पूर्वांचली भाइयो-बहनों को अपने ही देश में विदेशी घोषित कर दिया है। इससे वह शरणार्थी की तरह रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने कायरों की तरह उनके घर पर प्रदर्शन किया था। इससे डरने वाले नहीं है। पार्टी पूर्वांचलियों के हक में लड़ती रहेगी। एनआरसी के खिलाफ रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा। संजय सिंह ने अपील की है कि पूर्वांचल के सभी भाई रविवार को जंतर मंतर पहुंचकर एनआरसी सरीखे भेदभावमूलक प्रस्तावित कानून का विरोध करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें