फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के आरोपों से घिरी केंद्र सरकार और एमसीडी, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की बात कही

Sat, 27 Jan 2018 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sealing
विज्ञापन

सीलिंग के मसले पर एक बार फि आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा शासित एमसीडी व केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि भाजपा व्यापारियों में भ्रम फैसला रही है।

विज्ञापन


अगर दिल्ली में सीलिंग नहीं रोकी गयी तो आप बड़े स्तर पर आंदोलन की शुरुआत करेगी। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि भाजपा सुप्रीम कोर्ट का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।

कनवर्जन चार्ज सिर्फ भाजपा शासित एमसीडी माफ कर सकती है। एमसीडी ने अभी तक करीब 3 हजार करोड़ रुपये कनवर्जन चार्ज व पार्किंग शुल्क से जुटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी अगर चाहे तो एक दिन में राहत दिला दे

bjp and kejriwal
दूसरी तरफ मास्टर प्लान में बदलाव व एफएआर बढ़ाने का अधिकार केंद्र के अधीन काम करने वाले डीडीए के पास है। इसके लिये केन्द्र सरकार अध्यादेश भी ला सकती है। भाजपा अगर चाहे तो एक दिन में ही सीलिंग से व्यापारियों को राहत दिला सकती है।

दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आज भाजपा के नेता दिल्ली के व्यापारियों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हकीकत में इसका समाधान भाजपा शासित एमसीडी और भाजपा शासित केंद्र सरकार के पास ही है।

​गोपाल राय ने चेतावनी दी कि अगर व्यापारियों को राहत नहीं मिलती तो पार्टी बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। फिलहाल 29 जनवरी को पार्टी संसद मार्च करेगी। वहीं, आगे के बड़े आंदोलन की रुपरेखा भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें