फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पंजाब में बम ब्लास्ट को लेकर भाजपा पर भड़की आप, संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पर लगाए आरोप, कहा-इनका मिशन पंजाब, बम ब्लास्ट कराना, अमन-चैन बिगाड़ना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का मिशन पंजाब, बम ब्लास्ट कराना, अमन-चैन बिगाड़ना और लोगों को लड़ाना है।
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भाजपा अब पंजाब में चुनावी जमीन तैयार करने के लिए भय और तनाव का माहौल बनाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि अमृतसर और जालंधर में हुए विस्फोट भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच पुराने संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले के बाद जांच के लिए आईएसआई को भारत बुलाया गया था, जिससे भाजपा और आईएसआई के रिश्तों पर सवाल उठते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलवामा और पहलगाम जैसी घटनाओं को लेकर भी देश आज तक जवाब मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप सांसद ने कहा कि पंजाब में पहले भी चुनावों से पहले हिंसक घटनाएं हुई हैं और भाजपा इसी तरह के माहौल का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता भाजपा की नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और अगर राज्य का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश हुई तो जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। संजय सिंह ने भाजपा पर देशभर में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर और पश्चिम बंगाल की घटनाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए सामाजिक तनाव का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अमृतसर, जालंधर, पुलवामा, पठानकोट और पहलगाम जैसी घटनाओं पर जवाब देना चाहिए। केवल आरोपों से इनकार करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि देश अब सुरक्षा चूक और आतंकी घटनाओं को लेकर जवाब चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें