फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने किया भाजपा पर हमला, कहा- सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर केंद्र सरकार ने मानी गलती

Thu, 07 Nov 2019 07:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pollution in delhi ncr - फोटो : ani
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को केंद्र सरकार ने हलफनामा दायर कर गलती मान ली। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा को घेरना शुरु कर दिया है। हलफनामे को लेकर आप नेताओं ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।    

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के मुताबिक केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद मान रही है कि बीते महीने पराली जलाने के मामले बढ़ने से दिल्ली की हवा खराब हुई है। जबकि भाजपा नेता दिल्ली में पराली के धुएं को प्रदूषण की वजह नहीं मानते।

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि 2018 की तुलना में 2019 में प्रदूषण कम हुआ है। दिवाली से पहले दिल्ली के हालात बेहतर थे, लेकिन पटाखों और पराली के धुएं से हालात बिगड़े हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब के मुख्य सचिवों को एक नवंबर को पत्र लिखकर आगाह किया था कि दोनों राज्यों में पराली जलाई जा रही है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

आप के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हलफनामे से भाजपा नेताओं का झूठ सामने आ गया है। इससे साबित होता है कि कैसे झूठ व अफवाह फैलाकर दिल्ली के लोगों और दिल्ली सरकार को बदनाम किया जा रहा है। 

भाजपा नेताओं को दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सिंह ने सवाल किया कि दिल्ली में लागू सम-विषम फार्मूले को गलत कहने वाले भाजपा नेता क्या यूपी सरकार के उस फैसले को गलत ठहराएंगे, जिसमें सम-विषम लागू करने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें