केजरीवाल को जमानत मिले या जेल कानून अपना काम कर रहा: कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका की सुनवाई को 5 सितंबर तक स्थगित करने वाले फैसले पर कहा है कि केजरीवाल को जमानत मिले या जेल, कानून अपना काम कर रहा। कांग्रेस पार्टी संवैधानिक न्याय व्यवस्था में विश्वास रखती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मनीष सिसोदिया का यह कहना कि संविधान और न्याय हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहेगा और मंत्री आतिशी का कहना कि सत्य जीतेगा यह दुख को छिपाने वाला है।
भाजपा ने पांच माह से बुजुर्गों की पेंशन रोक रखी थी : आप
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पांच माह से रुकी बुजुर्गों की पेंशन जारी कर दी है। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पांच माह से बुजुर्गों को हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये पेंशन रोक रखी थी और वे दर-दर की ठोकरें खा रहे थे। शनिवार को आप विधायक दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के पीछे भाजपा का एकमात्र मकसद दिल्ली के काम रोककर लोगों को परेशान करना है।
भाजपा ने की स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के इस्तीफे की मांग
भाजपा ने दिल्ली सरकार पर लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का आरोप लगाते हुए अस्पतालों के कुप्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कुप्रबंधन और व्यापक भ्रष्टाचार ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर बना दिया है।