10:34 AM, 07-Apr-2024
देश के इन राज्यों की राजधानी में आप का सामूहिक उपवास
गोपाल राय ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में जैन धर्मशाला प्रिंस चौक, उत्तर प्रदेश में लखनऊ के विधायक पुरम, महाराष्ट्र के मुंबई में गांधी स्थल, राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पार्क, बिहार के पटना में गांधी मैदान, झारखंड के रांची में बापू वाटिका ऐतिहासिक मुरादाबादी मैदान, तेलंगाना के हैदराबाद में इंदिरा पार्क, केरल के त्रिवेंद्रम में जीपीओ जंक्शन, तमिलनाडु के चेन्नई में रुकमणी लक्ष्मीपति सलाई, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गांधी स्टेच्यू, ओडिशा के भुवनेश्वर में धरना प्लेस, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रानी रश्मोनी दौरमोटाला, मध्य प्रदेश के भोपाल में रोशनपुरा चौहरा, जम्मू में हरि सिंह पार्क, कश्मीर में मारुति ड्राइविंग इंस्टीट्यूट, गुजरात के अहमदाबाद में स्टेट ऑफिस, पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां, कर्नाटक के बेंगलुरु में अंदर फ्रीडम पार्क, गोवा के आजाद मैदान और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सदाचार स्थल अर्जुन चौक समेत अन्य जगहों पर सामूहिक उपवास का कार्यक्रम होगा।