दिल्ली पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता सोमनाथ भारती की मुश्किलें नये सिरे बढ़ने वाली हैं। खिड़की एकसटेंशन इलाके में विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में सोमनाथ सहित 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है।
सोमनाथ भारती पर दिल्ली में आप सरकार के रहते देर रात खिड़की एक्सटेंशन इलाके में भीड़ के साथ जाकर रेड डालने वफ्रिकी महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामला 19 जनवरी का है।
उनके मुताबिक वहां देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी, इलाके का जनप्रतिनिध होने के नाते वह देर रात दौरे पर निकले थे। लेकिन इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। तब देर रात ही सोमनाथ की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से इसी मामले पर काफी तीखी बहश भी हुई थी।