आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में दो पूर्व विधायकों समेत कुल छह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
इसके साथ ही पार्टी अब तक 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। चांदनी चौक, राजौरी गार्डन और सीलमपुर से इस बार नए चेहरे उतारे गए हैं। चौथी सूची में भी अरविंद केजरीवाल के सीट की घोषणा नहीं की गई है।
लोकसभा उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने से इनकार कर रही पार्टी ने चौथी सूची में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से मैदान में उतर चुके जरनैल सिंह को राजौरी गार्डन से मौका दिया है। वहीं, कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई अलका लांबा को पार्टी ने चांदनी चौक सीट से मैदान में उतारा है।
चौथी सूची में आप ने अपने दो पूर्व विधायकों अखिलेशपति त्रिपाठी व महेंद्र यादव उनके मौजूदा सीटों पर ही टिकट दिया है। बताते चले कि कुछ समय पहले तक पार्टी ने दोनों के नामों को काटने की आशंका जताई थी।
वहीं रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से उम्मीदवार बनाया गया है, वर्ष 2013 में हुए चुनाव में वह इसी सीट से चुनाव लड़े थे।