फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने पेयजल पर केंद्र की रिपोर्ट को किया खारिज, संजय बोले मंत्रियों का बयान विरोधाभासी

Sun, 17 Nov 2019 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के पेयजल पर आई केंद्र सरकार की रिपोर्ट का सिरे से खारिज किया है। आप ने इस मामले में केंद्र व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान पर सियासत करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


साथ ही पार्टी ने सलाह दी है कि दिल्ली चुनाव से पहले इस तरह की सियासत न करके केंद्र सरकार को प्रदूषण समेत दूसरे मसलों पर दिल्ली सरकार के साथ मिलकर जनता की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।

सिंह ने कहा कि दिल्ली को बदनाम करने की किसी मुहिम को कोई भी चला सकता है। लेकिन पानी के सैंपल पर केंद्र के दो कैबिनेट मंत्रियों के बयान विरोधाभासी होंगे तो लोगों के मन में संशय पैदा होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली में 20 जगहों से पानी के सैंपल लिए गए, जो यूरोपीय मानकों पर खरे उतरे हैं। अब पहले दोनों मंत्रियों का बताना चाहिए कि कौन  सच बोल रहा है कौन झूठ। वैसे भी राम विलास पासवान को इस तरह की ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

संजय सिंह ने चुनौती दी कि भाजपा शासित राज्यों के शहरों के सैंपल व दिल्ली के सैंपल का किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवा लें। तब पता चल जाएगा कि किस शहर का पानी खराब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें