फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप ने भाजपा के दावों का किया खंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार
विज्ञापन

नई दिल्ली। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के दावों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यमुना तट पर छठ पूजा रोकने का फैसला भाजपा नहीं, बल्कि उपराज्यपाल और उनकी अगुवाई वाली डीडीएमए ने 2021 से लागू किया था। भारद्वाज ने 2021, 2022, 2023 व 2024 के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि डीडीएमए और एनजीटी के निर्देशों के कारण ही यमुना तट पर छठ पर रोक रही जबकि 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनुमति दिलाने की कोशिश की थी जिसे एलजी ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बार-बार अपना कथन बदल रही है और अब जब दिल्ली में भाजपा सत्तासीन है तो वही संस्थागत आदेश जो पहले छठ रोकते थे अचानक बदल दिए गए हैं। पार्टी ने सत्यापन के लिए दस्तावेज और मीडिया रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का दावा किया और कहा कि वे किसी भी मंच पर इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें