फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की बागी विधायक अलका लांबा सोनिया गांधी से मिलीं, बताया क्या हुई बातचीत

Tue, 03 Sep 2019 02:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलका लांबा सोनिया गांधी से मिलीं - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान कर चुकीं बागी विधायक अलका लांबा आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 जनपथ पर मिलीं। इसी के साथ ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


अलका लांबा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि उनकी सोनिया गांधी से किस विषय पर बातचीत हुई। लांबा ने ट्वीट किया- 'श्रीमती सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं यूपीए की चेयरपर्सन भी हैं और सेकुलर विचारधारा की एक बहुत बड़ी नेता भी। देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा Due थी।आज मौक़ा मिला तो हर मुद्दे पर खुल कर बात हुई। राजनीति में ये विमर्श का दौर चलता रहता है और चलते रहना चाहिए।'


बता दें कि अलका लांबा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी। वह जब कांग्रेस में थीं तो कई मौकों पर राहुल गांधी के लिए आवाज उठाते हुए देखा गया था।
विज्ञापन


बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली और चांदनी चौक से विधायक हैं। वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट के माध्यम से मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी सरकार की आलोचना करती रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कभी केजरीवाल सरकार की हर आलोचना पर विपक्षियों को आड़े हाथों लेने वाली अलका लांबा और केजरीवाल के बीच दूरियां उस समय से शुरू हुईं जब उन्होंने सदन में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने वाले दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी।

तब से ही वह आप विधायकों के निशाने पर हैं और केजरीवाल ने तो ट्विटर पर उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है जिसके बारे में उन्होंने खुद अपने ट्विटर पर जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें