फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म पर आप ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। चलती बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना को निर्भया कांड की याद दिलाने वाला बताते हुए कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। देश ने निर्भया कांड से कुछ नहीं सीखा। उन्होंने इस घटना को पूरे समाज के लिए कलंक बताया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 30 वर्षीय महिला को रात में समय पूछने के बहाने बस में अगवा किया गया और फिर करीब दो घंटे तक चलती बस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि बस रानी बाग इलाके में लगभग सात किलोमीटर तक घूमती रही, लेकिन कहीं भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली पुलिस ने इस घटना की जानकारी दो दिनों तक मीडिया से क्यों छिपाई।
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की पूरी सरकार और प्रशासन जवाबदेही निभाने के बजाय रील्स और मीडिया मैनेजमेंट में व्यस्त है। उन्होंने उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार जनता की सुरक्षा के बजाय प्रचार में लगी रहे तो ऐसी घटनाएं बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के सारे इंजन ठप हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि न स्कूलों में बच्चियां सुरक्षित हैं न ही सार्वजनिक परिवहन में महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि निर्भया जैसी घटना का दोबारा सामने आना बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें