फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के आरोप का आयोग ने दिया जवाब, कहा - सबकी मौजूदगी में ईवीएम हुई सील

Sun, 09 Feb 2020 07:52 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मशीन लेकर आधे किलोमीटर तक पैदल चलना था। अधिकारियों के हाथ में मशीन देखकर लोगों में भ्रम पैदा हुआ। सबकी मौजूदगी में ईवीएम सील की गईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है। संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है, कोई खेल चल रहा है। 24 घंटे बाद भी वोटिंग का आंकड़ा जारी नहीं किया गया। चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं है कि कितना मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 70 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन अबतक आयोग ने मत प्रतिशत जारी नहीं किया है। चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि इतनी देरी क्यों हो रही है?

विज्ञापन


इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है कि सबसे पहले पोलिंग बूथ से जानकारी इकट्ठा होती है। उसके बाद चुनाव आयोग के पास पहुंचती है। आयोग सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के बाद ही आंकड़े जारी करता है। आयोग ने कहा कि दिल्ली में 13000 पोलिंग स्टेशन हैं, इसीलिए देरी हो रही है। 

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आयोग पर आरोप लगाने के अंदाज में ट्वीट किया था कि यह चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के इतने घंटों बाद भी आयोग वोटिंग के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रहा है? इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने आयोग और भाजपा की मिलीभगत की तरफ भी इशारा किया था। संजय सिंह ने ट्वीट किया कि जब चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत नहीं बताया तो भाजपा के महामंत्री(मनोज तिवारी) को मत का प्रतिशत कैसे पता चल गया? उन्हें तो चुनाव की तारीख भी घोषणा से पहले पता चल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें