फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी स्कूलों में किताबों की कमी के विरोध में आप ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार बाग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र है, वहां भी छात्रों को किताबें नहीं मिल रही हैं। ःनेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी स्कूलों में छात्रों को समय पर किताबें उपलब्ध न होने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के केशवपुरम जोन स्थित वार्ड 55 में विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की चार इंजन सरकार शिक्षा व्यवस्था संभालने में विफल रही है।
प्रदर्शन का नेतृत्व एमसीडी में पार्टी के सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एमसीडी स्कूलों के बच्चे किताबों के लिए तरस रहे हैं। उनका आरोप था कि सरकार बच्चों को बुनियादी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध नहीं करा पा रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि शालीमार बाग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र है, वहां भी छात्रों को किताबें नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति नहीं सुधार पा रहीं, तो पूरे दिल्ली के शिक्षा तंत्र की चिंता स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान शिक्षा क्षेत्र में बड़े स्तर पर सुधार हुए थे और सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हुआ था। उन्होंने मौजूदा शिक्षा मंत्री से शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए अनुभव लेने की सलाह भी दी। वहीं आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं होने पर मुद्दा सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें