आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए पोस्टर कैंपेन शुरू किया है। इसमें पार्टी ने भ्रष्टाचार के प्रतीक के तौर पर भाजपा के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चेहरों का इस्तेमाल किया है।
इन्हें अंबानी के प्रतिनिधि के तौर पर दिखाया गया है। जबकि पोस्टर में केजरीवाल आम आदमी की सरकार के चेहरे के तौर पर दिख रहे हैं।
पार्टी का मानना है कि विधानसभा चुनाव में बेईमान बनाम ईमानदार का पोस्टर कैंपेन कारगर साबित हुआ था। आम चुनाव में भी ‘आप’ ने इसी रणनीति का इस्तेमाल किया है।