फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर ली चुटकी

Mon, 15 Jun 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रर्वतन निदेशालय के आरोपी और आईपीएल के कमिश्नर रहे ललित मोदी की मदद को लेकर घिरी सुषमा स्वराज के बहाने आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार पर हमला किया है।
विज्ञापन


आप नेताओं ने विदेश मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। आप नेता कुमार विश्वास ने ट्वीटर पर तंज कसा कि पहले साहेब की आधार कार्ड के बाद एक और योजना, मानवता आधार कार्ड।

रेडकार्नर नोटिस प्राप्त, भारत को चूना लगाने वाले अदालत-वांछित भगोड़े की मदद विकास के पापा-बुआ के अलावा दीदी ने भी की है।
विज्ञापन

'भाजपा के भीतर गैंगवार'

रेड कार्नर नोटिस प्राप्त, भारत को चूना लगाने वाले अदालत-वांछित भगोड़े की राष्ट्रव्यापी-मदद के लिए भक्तों और विकास के पापा-बुआ का आभार।

वहीं, आशुतोष ने ट्वीटर पर सवाल किया कि ललित मोदी के मदद की बात मान लेने के बाद क्या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस्तीफा देंगी। हालांकि, आशुतोष ने संदेश भी जाहिर किया कि मसला कहीं भाजपा के भीतर चल रही वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा तो नहीं।

बकौल आशुतोष, पहले राजनाथ सिंह के बेटे के मामले में हंगामा और अब सुषमा स्वराज पर हमला। सुषमा स्वराज की कहानी भाजपा के भीतर चल रही गैंगवार का हिस्सा है। भाजपा अगर बिहार चुनाव हार जाती है तो बड़े पैमाने पर कलह मचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें