फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग रुकवाने के लिए AAP सरकार ने की ये नई प्लानिंग

Sun, 28 Jan 2018 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sealing
विज्ञापन

सीलिंग को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विरोध मार्च के बाद अब आम आदमी पार्टी ने सीलिंग रूकवाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से आगामी 29 जनवरी को मिलने का वक्त मांगा है।

विज्ञापन


जिससे सार्थक चर्चा करके दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से राहत दी जा सके। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली मेंइस वक्त व्यापारियों पर सीलिंग की कार्रवाई करके उनका काम धंधा बंद किया जा रहा है।

भाजपा इस मुद्दे पर लगातार व्यापारियों से झूठ बोल रही है। सीलिंग का समाधान भाजपा शासित एमसडी और उनकी ही केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है।

विज्ञापन

ये रही सीलिंग रोकने का प्लान

demo pic
पार्टी का कहना है कि दिल्ली में मास्टर प्लान के अंदर तब्दीली करने का अधिकार दिल्ली विकास प्राधिकरण के पास है। डीडीए सीधा भाजपा शासित केंद्र्र सरकार और दिल्ली में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में काम करता है।

इसलिए हमने दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलने का वक्त मांग रहे हैं ताकि उनको बता सकें कि डीडीए के माध्यम से दिल्ली के मास्टर प्लान में तब्दीली करके एफएआर बढ़ाकर सीलिंग को रोका जा सकता है।

पार्टी का कहना है कि 29 जनवरी को अगर उनसे मिलने का समय मिलता है तो हम उन्हीं मुद्दों उनसे चर्चा कर व्यापारियों के हित में फैसला लेने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें