फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने एफडीआई के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 12 Jan 2018 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप ने एफडीआई के खिलाफ खोला मोर्चा 
विज्ञापन
आप - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी देने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के छोटे और मंझोले व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।

विज्ञापन


आप ने चेतावनी दी है कि एफडीआई के खिलाफ 17 जनवरी को पार्टी सड़क पर उतरेगी। इस दौरान रिटेल में एफडीआई का पुतला फूंका जाएगा। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में आप प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल में उसी एफडीआई को लागू कर दिया, जिसका प्रधानमंत्री खुद बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री विरोध करते थे।

तत्कालीन यूपीए सरकार के 49 फीसदी एफडीआई लागू करने के फैसले का उन्होंने देश के व्यापारियों को तबाह करने वाला कदम बताया था। वहीं, ट्रेड विंग के बृजेश गोयल ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार से भी आगे जाते हुए सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई लागू करके देश के छोटे और मंझोले व्यापारियों को तबाह करने की जमीन तैयार कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें