फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' ने सफाई कर्मचारी को बनाया ब्रांड अंबेसडर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अक्टूबर को शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान में आगे बढाने का जिम्मा पूरी तरह आम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उठा लिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के लिए 9 ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किए थे। ठीक उसी तरह मंगलवार को केजरीवाल ने दिल्ली के एक सफाई कर्मचारी को स्वच्छ भारत अभियान का 10वां ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया

मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं केजरीवाल

जंतर-मंतर पर एक रैली में ई-रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, 2 अक्टूबर को हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है जो एक अच्छा कदम है। सभी ये चाहते हैं क‌ि हमारा देश साफ-सुथरा हो।

केजरीवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने इस अभियान के लिए 9 अंबेसडर चुने थे ताकि वो इसे आगे ले जा सकें। वाल्मिकि जयंती के मौके पर आप इस अभियान का दसवां अंबेसडर चुन रही है।

वह एक सफाई कर्मचारी है, जो कई दिक्कतों का सामना करता है और जिसकी नौकरी भी स्थायी नहीं है। बिना उनके सफाई का ये अभियान आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए आप ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

'ज‌िनके ब‌िना नहीं हो सकती सफाई, उन्हें भूल गए पीएम'

केजरीवाल ने पीएम के सफाई के इस कदम को एक सकारात्मक कदम बताते हुए एक बात पर आ‌पत्ति भी दर्ज कराई। केजरीवाल ने कहा कि सफाई का आह्वान करने के लिए लोगों की सूची बनाते हुए एक सबसे बड़ा नाम पीएम भूल गए।

वह नाम जिसके ऊपर सदियों से देश की साफ-सफाई की जिम्मेदारी है। वह नाम है सफाई कर्मचारी। इसलिए आप सफाई कर्मचारी को इस स्वच्छ भारत अभियान का 10वां ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करती है।

केजरीवाल ने ये भी कहा क‌ि वास्तव में देखा जाए तो ये बिना नाम और बिना चेहरे का सफाई कर्मचारी इस अभियान का पहला ब्रांड अंबेसडर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें