फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: 'आज वक्फ तो कल मंदिर-गुरुद्वारा-चर्च की जमीनों पर कब्जा करेंगे', AAP सांसद संजय सिंह का BJP पर हमला

Wed, 02 Apr 2025 02:33 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया। इस विधेयक को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार की मंशा पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया गया। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे पेश किया। इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने विधेयक को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उनका कहना है कि आज वक्फ की जमीनों पर कब्जा कर अपने दोस्तों को दे देंगे। कल मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च की जमीनों पर कब्जा कर अपने दोस्तों को दे देंगे। 

विज्ञापन


वक्फ (संशोधन) विधेयक पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "इस देश के लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने देश में बहुत बड़ी शुरुआत की है। आज वक्फ की जमीनों पर कब्जा कर अपने दोस्तों को दे देंगे। कल मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च की जमीनों पर कब्जा कर अपने दोस्तों को दे देंगे। ये सिलसिला रुकने वाला नहीं है। और इनकी दूसरी नियत ये है कि असल मुद्दे- बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा इत्यादि से ध्यान हटाकर देश में दंगा कराने की कोशिश है।'

'बिल संसद में पारित होता है, तो हम चुप नहीं बैठेंगे, देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे'
वक्फ संशोधन विधेयक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, "अगर यह विधेयक संसद में पारित हो जाता है, तो हम इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे। हम अपने पास उपलब्ध सभी कानूनी और संवैधानिक प्रावधानों का उपयोग करेंगे। जब तक प्रस्तावित संशोधन वापस नहीं लिए जाते, हम शांतिपूर्ण आंदोलन चलाएंगे।"
विज्ञापन


AIMPLB के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, "यह विधेयक भेदभावपूर्ण और सांप्रदायिकता से प्रेरित है। दुख की बात है कि जेपीसी में जो विपक्ष के सदस्य थे उनकी बात को भी माना नहीं गया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Waqf: 'सरकार वक्फ विधेयक से किसी भी धार्मिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगी', लोकसभा में रिजिजू का बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें