फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायकों की बैठक से गरमाई दिल्ली की सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। मंगलवार को भाजपा प्रभारी प्रभात झा ने कुछ आप विधायकों के चर्चा में होने की बात कर इसे और हवा दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आप विधायकों को पद और पैसे का लालच देकर तोड़ने का आरोप लगाया।

रोहिणी के विधायक राजेश गर्ग ने दावा किया कि बीजेपी के कुछ नेताओं ने उनसे संपर्क किया और लालच देकर उन्हें तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने इस बाबत एक वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है, जिसमें भाजपा, उनकी पार्टी के के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

क्या रंग लाएगी ये बैठक

आप लगातार टूटने से इनकार करती आई है। आप के अनुसार उनका संगठन बेहद मजबूत है और कोई भी विधायक बिना पार्टी की सहमति के कोई फैसला नहीं करेगा।

ऐसे में बुधवार शाम आप विधायकों और प्रमुख नेताओं की इस बैठक ने हलचल बढ़ा दी है। आप सूत्रों के मुताबिक बैठक में दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चर्चा की जानी है। दरअसल, बुधवार को ही केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के लोकसभा चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया था।

बैठक में जाने से पहले आप गोपाल राय ने कहा कि अगर दिल्ली में केंद्र सरकार की नाक के नीचे ये होता है तो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। यह राजनीतिक भ्रष्टाचार उन्हें अंत की तरफ ले जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें