फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिब्रिटी शादियों के मुंह पर तमाचा लगाएगा 'आप' विधायक का विवाह समारोह

Tue, 10 Jan 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
व‌िधायक व‌िशेष र‌व‌ि की शादी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के करोलबाग से आम ‌आदमी पार्टी के विधायक ने अपनी शादी के लिए कुछ ऐसा तरीका अपनाने का फैसला किया है जो बड़े-बड़े नेताओं की श‌ादियों में होने वाले दिखावे पर जोरदार तमाचा साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

अंबेडकर नगर की रहने वाली विशेष रवि की दुल्हन

2 of 6
यह रहा शादी का कार्ड।
विधायक जी लाव लश्कर के साथ बारात के बजाय सादे सामूहिक विवाह समारोह में शादी करेंगे। दिल्ली के करोल बाग से आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि की बसंत पंचमी पर 1 फरवरी को सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर, प्रभात रोड देव नगर में होगी। बैंड-बाजा और घोड़ी होगी लेकिन बहुत बड़ा लाव लश्कर नहीं होगा। हालांकि, खाने की व्यवस्था जरूर इस सामूहिक समारोह में बुफे सिस्टम (स्टैंडिंग फूड) होगा जबकि इससे पहले के समारोह में जमीन पर बैठकर खाना खिलाते रहे हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के पांच विधायक हैं कुंवारे

3 of 6
ravi vishesh - फोटो : अमर उजाला
करोल बाग से 2013 और फिर 2015 में विधायक का चुनाव जीतने वाले विशेष रवि के पिता केसी रवि का कहना है कि इससे फिजूलखर्ची रोकने की हिम्मत पैसे वालों को भी मिलेगी। अभी तक सामूहिक विवाह समारोह में शादी की हिम्मत बहुत कम पैसे वाले ही दिखा पाते हैं। इस शादी से गरीब लोगों को बल मिलेगा तो अमीरों का संकोच हटेगा। दिखावे के चक्कर में जमा पूंजी लगा देते हैं या घर तक बेच देते हैं।

4 of 6
व‌िधायक व‌िशेष र‌व‌ि की शादी - फोटो : अमर उजाला
केसी रवि बताते हैं कि अंबेडकर नगर की रहने वाली विशेष रवि की दुल्हन एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। सामूहिक समारोह में शादी को लेकर विधायक जी कैसे तैयार हुए? इस पर उनके पिता बताते हैं, यूं तो विशेष रवि इस तरह की भावना से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
व‌िधायक व‌िशेष र‌व‌ि की शादी - फोटो : अमर उजाला
उन्हें अपनी शादी, अपने दोस्तों की शादी का उदाहरण देने के अलावा ताऊ जी की शादी की जानकारी दी जो घोड़ी पर भी नहीं बैठे। एक चाचा ने तो मंदिर में शादी की और बारातियों को चाय बिस्कुट से स्वागत किया। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायकों में विशेष रवि समेत पांच कुंवारे हैं। विशेष रवि के बाद अभी विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिडलान, प्रकाश जारवाल, प्रवीण देशमुख और संजीव झा की शादी नहीं हुई है। प्रवीण देशमुख बताते हैं कि हमारा भी नंबर लगेगा। एक कुंवारे विधायक की तो सगाई-रोका हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व‌िधायक व‌िशेष र‌व‌ि की शादी - फोटो : सोशल मीड‌िया
केसी रवि बताते हैं कि इस बार जोड़ों को कहा गया है कि नोटबंदी के कारण हो सकता है कि उपहार में मिलने वाला सामान कम हो। बाकी फेरे की व्यवस्था, खाना, पंडाल की व्यवस्था करते हैं। हालांकि, सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में जो शादी होती है उसे परिवार की शुरुआत के लिए आवश्यक गृहस्थी का सामान दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें