फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'आप' का केंद्र पर गंभीर आरोप, कहा- षड़यंत्र के तहत सिसोदिया को तिहाड़ जेल की जेल नंबर एक में रखा गया

Wed, 08 Mar 2023 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

विधायक सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि कोर्ट के सीधे आदेश थे कि मनीष सिसोदिया को बिपाशना वाले सेल में रखा जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद मनीष को हार्ड कोर क्रिमनील्स के साथ क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चिंता भी है कि क्या अब केंद्र सरकार राजनीतिक हत्याएं भी करवाएगी। 
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज, आप विधायक - फोटो : YouTube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने होली के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया केंद्र सरकार के षड़यंत्रों के कारण जेल में है और ये पता चल रहा है कि उनको किसी षड़यंत्र के तहत तिहाड़ जेल की जेल नंबर एक में रखा गया है। 
विज्ञापन


अभी यह भी पता चला है कि इस तरीके के पहली बार अंडर ट्रायल को जेल नंबर एक में नहीं रखा जाता है। जेल नंबर एक में पूरे देश के सबसे खतरनाक, हिंसक और अपराधी बंद हैं। उनकी हिंसा की खबरें आती रहती हैं। कई हार्ड कोर क्रिमनील्स इस जेल में हैं। वो छोटे से इशारे पर किसी की भी हत्या कर सकते हैं और उनके ऊपर दर्जनों हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनपर एक और मुकदमा चल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं हम भाजपा के। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या इस तरीके की दुश्मनी राजनीति होती है। हम भाजपा नेताओं से यह जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमे दिल्ली में हरा नहीं पाई। तीन बार चुनाव हुआ, लेकिन लोगों ने आप को चुना। दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी भाजपा आम आदमी पार्टी को नहीं हरा पाई।
विज्ञापन


लाख षड़यंत्रों के बाद भी मेयर और डिप्टी मेयर आम आदमी पार्टी की बनी। क्या इस हार का बदला प्रधानमंत्री जी इस तरह से लेंगे। इस मामले में प्रधानमंत्री जी की चुप्पी सबके सामने है। उन्होंने कहा कि यह लोग राजनीति रूप से तो नुकसान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जेल में भी हमारे नेताओं को भेज दिया तो लोगों की सहानुभूति पार्टी के साथ बढ़ रही है। 
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब ये षड़यंत्र हमारे शीर्ष नेताओं की हत्य तक पहुंच गया है। यह बहुत खतरनाक संकेत है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। कोर्ट के सीधे आदेश थे कि मनीष सिसोदिया को बिपाशना वाले सेल में रखा जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद मनीष को हार्ड कोर क्रिमनील्स के साथ क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चिंता भी है कि क्या अब केंद्र सरकार राजनीतिक हत्याएं भी करवाएगी। हम चाहेंगे कि केंद्र सरकार इसका जवाब दे। हम इसके बारे में जानना चाहेंगे। हम इसकी घोर निंदा करेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें