फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP विधायक की पत्नी ने स्कूल में बच्चों को पीटा, FIR दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक रघुविंदर शौकीन की पत्नी के खिलाफ स्कूल परिसर में बच्चों को पाइप से पीटने का आरोप है। रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से विधायक हैं। विधायक की पत्नी ने बच्चों को इस वजह से मारा कि उन्होंने क्लास बंक की थी।
विज्ञापन


बच्चों की कमर,हाथ पैरों पर चोट के निशान हैं। आपको बता दें कि विधायक शौकीन की पत्नी मनीषा राजेंद्र पब्लिक स्कूल,निहाल विहार में प्रिंसिपल हैं। ये स्कूल शौकीन का ही है,और स्कूल परिसर में उनका ऑफिस भी है।

जिन दोनों बच्चों की पिटाई की गई है वो क्लास चार और सात में पढ़ते हैं। मामले का पता लगते ही बच्चों के मां-बाप ने मंगलवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्लास में बंद कर बच्चों को डराया धमकाया

मां-बाप ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रिंसिपल ने दो बच्चों को क्लासरूम के अंदर बंद कर दिया और उन्हें बुरी तरह से डराया धमकाया। पुलिस ने बताया कि उन्हें भी धमकी दी गई है कि एक बार अगर स्कूल से बच्चों को निकाल दिया गया तो उन्हें वापस एडमीशन नहीं दिया जाएगा।

वहीं इस मामले पर स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि दो बच्चे तीसरी फ्लोर से दूसरी फ्लोर पर कूलर और गिरिल का सहारा लेकर कूद रहे थे, जिन्हें गार्ड ने पकड़ लिया। स्कूल प्रशासन ने ये भी कहा कि उनकी इस हरकत की वजह से उन्हें नोटिस भी दिया गया।

बच्चों को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया जहां मारपीट की पुष्टि हुई है। जिसके बाद निहाल विहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323,342,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आप विधायक की पत्नी मनीषा की गिरफ्तारी नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें