दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के बीच प्रदूषण के मुद्दे पर छिड़ा विवाद लगातार बड़ा रूप लेता जा रहा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं।
उन्होंने गोवा के ऊर्जा मंत्री को केजरीवाल और गोवा के इलेक्ट्रिसिटी मॉडल के बीच बहस की चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि मैंने गोवा के बिजली मंत्री को सूचना दे दी है कि मैं उनके साथ केजरीवाल बिजली मॉडल बनाम भाजपा के गोवा बिजली मॉडल पर बहस करने के लिए इच्छुक हूं।
इस बहस के लिए मैं 17 नवंबर को दोपहर दो बजे गोवा पहुंचूंगा, लेकिन अब वह बहस से भागते नजर आ रहे हैं।