फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें: आवाज के लिए जाएंगे नमूने, नरेश बाल्यान का पुलिस हिरासत में चौंकाने वाला बयान

Mon, 02 Dec 2024 08:35 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस आप विधायक नरेश बाल्यान की आवाज के नमूने लेगी। इन नमूनों को मिलान के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
AAP MLA Naresh Balyan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस विधायक की आवाज के नमूने लेगी। 
विज्ञापन


इन नमूनों को मिलान के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा जाएगा। यह कदम विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू व विधायक नरेश बाल्यान की वायरल हो रही ऑडियो क्लिप की जांच के लिए उठाया गया है। 

नमूनों के माध्यम से दोनों की आवाज का मिलान किया जाएगा। बताते चलें कि नए कानून के तहत आवाज के सैंपल लेने के लिए आरोपी की सहमति की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एक ऑर्डर में प्रावधान किया है कि अगर सुरक्षा एजेंसियों को पीड़ित या आरोपी के आवाज के नमूनों की जरूरत है तो उसकी बिना सहमति के नमूने ले सकती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर नंदू व विधायक एक ही इलाके नजफगढ़ के रहने वाले हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। वीडियो में गैंगस्टर कपिल सांगवान ने विधायक को फोन कर पूछा था कि वह मटियाला के प्रॉपर्टी डीलर गुरचरण से पैसे मांग रहा है।

पीड़ितों से संपर्क साध रही है पुलिस   
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक बाल्यान की भूमिका की जांच करने के लिए पुलिस उन पीड़ित से संपर्क साध रही है जिनसे गैंगस्टर नंदू ने जबरन वसूली की थी। इनसे पूछताछ के बाद ही विधायक के बारे में पता चलेगा कि उन्होंने उनसे संपर्क साधा था या नहीं। 

 

गवाहों की भी तलाश कर रही है। इस बात की भी जांच हो रही है कि गैंगस्टर व विधायक की बातचीत की रिकॉर्डिंग कैसे वायरल हुई। शुरुआती जांच में नंदू का ही नाम सामने आ रहा है। 

 
विज्ञापन

मैं खुद भी पीड़ित हूं
बाल्यान दिल्ली पुलिस की हिरासत में मौजूद विधायक ने पुलिस हिरासत में खुद को पीड़ित बताया है। विधायक ने कहा कि गैंगस्टर नंदू उसे भी धमकी देता था और पैसे दिलवाने की बात कहता था। हालांकि विधायक पूछताछ में पुलिस का सहयोग तो कर रहे हैं, मगर ज्यादातर सवालों को जवाब नहीं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें