विधायक गुलाब सिंह की गिरफ्तार के बाद पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि गुलाब सिंह बिल्डरों से जबरन उगाही मामले के सूत्रधार हैं।
इस मामले में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल विधायक की कार बरामद हो चुकी है।
कार विधायक के नाम पर है और उस पर विधानसभा का स्टीकर लगा है। यह बात भी सामने आई है कि विधायक संगठित तौर पर इस सिंडिकेट को चला रहे थे। अब तक मिले साक्ष्य पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर विधायक से पूछताछ की जाएगी।
मेल के जरिये निगम से अवैध निर्माण की लेते थे जानकारी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बिल्डरों से उगाही के लिए मेल का सहारा लिया जाता था। निर्माण स्थलों की पहचान कर मेल के जरिये निगम से उन जगहों की वैधता के बारे में जानकारी हासिल की जाती थी।
अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों की जानकारी मिलने के बाद उगाही के सिंडिकेट से जुड़े लोग उन बिल्डरों के पास पहुंचते थे और उन्हें कागजात दिखाते हुए बिल्डिंग गिराने की धमकी देकर लाखों की उगाही करते थे।