फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के एक और पूर्व मंत्री ने फोड़ा बम, कहा-केजरीवाल ने हमसे भी मांगे थे 5 करोड़

Tue, 09 May 2017 09:06 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आप के निलंबित विधायक और पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान ने भी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। खान ने कहा कि केरजीवाल ने उनसे 5 करोड़ रुपये मांगे थे। गौरतलब है कि एक ऑडियो सामने आने के बाद केजरीवाल ने उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया था।
विज्ञापन


अहमद खान ने आरोप लगाया है कि पंजाब में पार्टी के जनाधार बढ़ाने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि इसे लेकर दिलीप पांडे से उनके साथ एक बैठक में हाथापाई भी हुई थी। खान ने बताया कि उनके पास स्टिंग का वीडियो है। जिसमें पार्टी के अमानतुल्लाह सहित 4 विधायक यह बोलते दिख रहे हैं केजरीवाल ने तुम्हारा 11 लाख रुपए देकर स्टिंग कराया था। आसिम खान का दावा है कि आम आदमी पार्टी के भीतर सरकार बनने के 15 दिन बाद से ही लेन-देन का खेल चल रहा है और उनके पास आरोप साबित करने के लिए पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

आसिम का आरोप है कि मंत्री बनते ही उनके ऊपर पांच करोड़ रूपए देने का दबाव डाला जाने लगा, जब उन्होंने मना कर दिया तो भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें