निठारी गांव में छठ पूजा करने को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने विधायक ऋतुराज झा को शनिवार शाम हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस अधिकारी विधायक को हिरासत में लेने से इनकार कर रहे हैं।
उनका कहना है कि दोनों पक्षों को थाने में बिठाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, विधायक ऋतुराज निठारी गांव स्थित एक तालाब में छठ पूजा करने का निर्णय लिया था।
इसके लिए शनिवार को तालाब पर पूजा की तैयारी की जा रही थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने वहां चल रहे काम को रुकवा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।