इस बारे में आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह अलका लांबा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। वह अपनी तरफ ध्यान खींचना चाहती हैं। कुछ विधायकों का कहना था कि उनके इलाके में कुछ लोगों में छोटे-छोटे काम को लेकर नाराजगी है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के लोगों से मुलाकात कर उन्हें हुई असुविधाओं के लिए माफी मांगें और संबंधित काम तेजी से करवाएं।
मुख्यमंत्री से मिला पीड़ित परिवार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शनिवार को मोती नगर इलाके के पीड़ित परिवार ने मुलाकात की। पुत्री के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीते दिनों पिता की हत्या कर दी गई थी। केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह उनकी हरसंभव मदद करेंगे। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने दी।