फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लिस्ट बनाने में जुट गई AAP

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विधायक निधि बेशक एक साल में खर्च करनी है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक इसके लिए तीन महीने का समय लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के विधायक मोहल्ला सभाओं में आम लोगों से पूछकर विकास कार्यों की योजना तैयार कर रही है। ताकि जुलाई के आखिर तक जमीन पर काम शुरू हो सके।

पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो इसी सप्ताह सभी 27 विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में किए जाने वाले विकास कार्यों की योजना तैयार कर लेंगे। इसके बाद अधिकारियों की मार्फत टेंडर आदि की औपचारिकताएं पूरी होंगी।
विज्ञापन

अक्तूबर में होंगे विधानसभा चुनाव!

दरअसल, पार्टी मानकर चल रही है कि अक्तूबर तक दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। दूसरी तरफ ‘आप’ की नजर में मोहल्ला सभा मतदाताओं को लामबंद करने का बेहतर तरीका है।

इसके जरिए आम लोगों को विकास कार्यों की तैयारी में भागीदार बनाया जा रहा है। साथ ही उनके गिले-शिकवे भी दूर करने की कोशिश हो रही है। पार्टी ने अपने विधायकों को विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले हर क्षेत्र में चार करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करने को कहा है।

पार्टी नेता संजय सिंह ने बताया कि फिलहाल मोहल्ला सभाओं की बैठक चल रही है। कोशिश यही है कि इसी सप्ताह पार्टी के सभी विधायक अपने इलाके के विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर लें। इसके बाद दूसरी औपचारिकताएं पूरी करके जमीन पर काम शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें