फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP को जनता ने पहले भी पसंद किया: अजय माकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के पहले एग्जिट पोल के नतीजों को कांग्रेस सत्य के नजदीक मान रही है। कांग्रेस कंपेन कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह स्वीकार किया है कि अरविंद केजरीवाल को जनता ने पहले भी चाहा था लेकिन चुनाव निशान टार्च सिब्बल ने बहुमत का रास्ता रोका था।
विज्ञापन


कांग्रेस की हालत परिणाम में ठीक नहीं दिख रही है। अगर अच्छा नहीं कर पाते हैं तो सारी जिम्मेदारी मेरी होगी किसी और की नहीं। कंपेन कमेटी के अध्यक्ष माकन ने कहा है कि 49 दिन का समर्थन नहीं देते तब भी यही नतीजे आते। लोगों का लगा की 49 दिन का कम समय मिला इसलिए अब उनको पूरा मौका मौका देना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

आप को सराहा तो भाजपा को कोसा

पिछली बार आप को 28 सीट मिली थी तो लोगों को विश्वास हो गया कि आम आदमी पार्टी भाजपा को हरा सकती है। भाजपा को हमसे ज्यादा बड़ा झटका लगा है। किरण बेदी को लाने के नुकसान का सवाल काल्पनिक है। लोगों ने पहले भी अरविंद केजरीवाल को चाहा था अब विश्वास और बढ़ा है।

माकन ने कहा कि मेरे लिए जो पार्टी तय करेगी, मैं वो करुंगा। हमने और राहुल जी ने बहुत मेहनत की। बाकी जनता का फैसला। शीला दीक्षित का मैदान में उतरना और न उतरने का सवाल भी काल्पनिक है। जो जनता चाहती है, लोकतंत्र में वही होता है। कांग्रेस केबाउंस बैक करने की ताकत पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकता।

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में तूफान से पहले की शांति दिखाई दी। मतदान के बाद एग्जिट पोल केनजीतों से चिंतित कांग्रेस के नेता रविवार को प्रदेश दफ्तर नहीं आए। काफी दिनों बाद डीडीयू मार्ग स्थित मुख्यालय में छुट्टी रही। मेन गेट पर ताला लगा था। चुनावी चहल कदमी के बीच पिछले दो महीने से सारी छुट्टियां कर्मचारियों की रद्द थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें